{"_id":"576995cb4f1c1bcb63b48475","slug":"three-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से तीन की मौत
jaunpur
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान जनपद में बिजली गिरने से मीरगंज, चंदवक और सिंगरामऊ इलाकों में किेशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन मवेशी भी झुलस गए जिसमें से चार की मौत हो गई। मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, कमासिन गांव में अजीत यादव (20) पुत्र लालसाहब दोपहर बारिश में जमा पानी निकालने के लिए नाली की सफाई कर रहा था। अचानक बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिवार वाले उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहसीलदार मछलीशहर रामजीत मौर्य मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता दी जाएगी।
चंदवक प्रतिनिधि के मुताबिक, बोदरी गांव में गाजीपुर के खानपुर निवासी नागेंद्र का पुत्र निखिल (12) अपने मामा हरिशंकर के यहां आया था जामुन बीनने के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसी गांव में दीनदयाल की पुत्री अंजली (12), हरिशंकर का पुत्र हिमांशु (16) घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया। इसी गांव में यदुनाथ यादव की गाय, बलुआ गांव में छांगुर नाविक की भैंस और केराकत के ग्राम नदौली में गणेश की चार बकरियां बिजली की चपेट आकर मर गईं।
सिंगरामऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी रामजीत पाल की पत्नी सीता देवी (45) की भी बिजली से मौत हो गई। रामजीत की दो बकरियों की भी मौत हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सराययुसूफ गांव निवासी कलावती देवी, जमालपुर में राजगीर छांछों गांव निवासी जियालाल, देवेंद्र यादव व जहांसापुर निवासी संतोष झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।