फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three Antrprantiy thief arrested

तीन अंतरप्रांतीय चोर बंदी

Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three Antrprantiy thief arrested
भंडारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात जीआरपी ने तीन अंतर प्रांतीय चोरों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर ट्रेनों में सोए यात्रियों का बैग, सूटकेस के साथ ही शरीर से गहने उतार लेते थे।
विज्ञापन


 जीआरपी ने शनिवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।  शुक्रवार की रात एसएचओ राजू नारायण पांडेय भंडारी रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान प्लेट फार्म संख्या चार-पांच पर तीन संदिग्ध दिखे। पुलिस को देख तीनों वहां से भागने लगे। यह देख जीआरपी के एसआई कृष्ण कुमार, मोहन लाल और कांस्टेबल इंद्रदेव, अरविंद तिवारी और भानुप्रताप तिवारी ने दौड़ाकर तीनों को दबोच
विज्ञापन
विज्ञापन


लिया। पूछताछ में तीनों ने हरियाणा प्रांत का निवासी बताया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक जोड़ी सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ी बिछिया, 360 ग्राम नशीला पाउडर, एक पिलाश, कटर, पेचकश, मास्टर


 चाभी, एक पंच और चोरी के 900 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार जिले के हांसी थाने के सारेली निवासी जयवीर सिंह, रोहतक के बलवान सिंह, हिसार नारनोद के रवि हैं, जिनके खिलाफ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed