फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft of millions from three houses

तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 25 Mar 2017 12:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 25 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions from three houses
theft
मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द,  बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर और महाराजगंज के सुजानगंज में गुरुवार की रात तीन घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चौकीखुर्द गांव में रिटयर्ड अपर पुलिस अधीक्षक के घर में घुसे चोर रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चौकीखुर्द गांव निवासी सभाजीत पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह गांव में ही परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे का ताला तोड़ दिया। आवाज सुनकर सभाजीत पांडेय की पत्नी की नींद टूट गई और उन्होंने कमरे की लाइट आन कर दी। इतने में चोर भाग गए। भागते समय सिर्फ एक बैग उनके हाथ लगा था जिसमें पांच हजार रुपये और कागजात थे। रिटायर्ड एएसपी का कहना है कि रात में थानाध्यक्ष को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने लखनऊ में पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन


लखनऊ से फोन आने पर थानाध्यक्ष रात में मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी बैंक कर्मचारी रामदवर यादव के  घर में घुसे चोरों ने आलमारी तोड़ दी और उसमें रखे एक लाख नकदी समेत पांच लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चला। पुलिस और डागस्क्वायड टीम भी पहुंची। उधर खेतासराय  के जैगहां बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान और किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। महराजगंज ः सुजानगंज थाना के मनिकापुर गांव निवासी कल्पनाथ उपाध्याय के मकान में घुस कर बाक्स का ताला तोड़ कर चोर नकदी समेत दो लाख के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed