{"_id":"59d047382c343f204c5d30c0e25c0e0a","slug":"theft-of-jewelry-store-five-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दूकान से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा की दूकान से पांच लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थानाक्षेत्र के मधुपुर बाजार में स्थित सराफा की दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने पांच लाख से अधिक कीमत का आभूषण पार कर दिया। सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया, लेकिन कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकल सका। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
सुजानगंज बाजार निवासी गौरीशंकर जायसवाल की मधुपुर बाजार में आभूषण की दूकान है। गुरुवार को सुबह जब वह दूकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर रखी आलमारी टूटी थी और उसमें रखा सारा माल गायब था।
सराफा दुकान के बगल में स्थित एक क्लीनिक में सेंध लगाकर अंदर से दीवार फांदकर चोर दूकान में घुसे थे। सराफा व्यवसायी ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उसने इसकी सूचनी पुलिस को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर श्रीधर पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरी का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते बादल को मौके पर बुलाया।
डाग स्क्वायड के हैंडलर मनोज यादव और गायत्री प्रसाद ने टूटी हुई आलमारी के पास ले जाकर उसे छोड़ा तो वह सेंध के रास्ते घूम कर दूकानदार के पास ही आकर खड़ा हो गया। बादल के इशारे पर ही पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
हालांकि आभूषण व्यवसायी गौरीशंकर जायसवाल का कहना है कि वह सबसे पहले दूकान के अंदर गए थे, इस नाते खोजी कुत्ता बादल गंध के आधार पर उनके पास आकर रुका होगा। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना ही मामले की जांच कर रही है।