फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft, break the lock of the three stores thousands

तीन दूकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Mon, 25 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Theft, break the lock of the three stores thousands
बेखौफ हुए चोर
स्थानीय थाना क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने तीन दूकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत 50 हजार से अधिक का माल पार कर दिया। इसी मोहल्ले में दो अन्य दूकानों का भी चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सुबह चोरी का पता चलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। कस्बे में स्थित मनोज कुमार गुप्ता की जनरल स्टोर की दूकान का ताला तोड़कर चोर तीन हजार नकदी समेत पांच हजार का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


इसी मुहल्ले में अजमेर अहमद की क़ुदरत मोबाइल सेंटर के नाम से दूकान है। दूकान का शटर चांड़ कर छह हजार नकदी समेत 30 हजार का माल पार कर दिया। चोरों ने ग्यासुद्दीन के पेप्सी के गोदाम का शटर चांड़ कर पांच हजार नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने इसी बाजार में स्थित न्यू माडर्न इलेक्ट्रानिक व अवधेश पान भंडार का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। रविवार की सुबह जब लोग मार्निंग वाक पर निकले थे तभी किसी की नजर दूकानों के खुले दरवाजे पर पड़ी।


संबंधित दूकानदारों को सूचना दी गई। चोरी का पता चलते ही पूरे कस्बे में शोर मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। तीनों दूकानदारों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed