{"_id":"a3c1a72c58c6e460ef516c0cb919f813","slug":"the-three-statues-stolen-ashtdhatu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर से शनिवार की रात अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोर उठा ले गए। चोरी गई राम, सीता और दशरथ की मूर्तियां मंदिर में 67 साल पहले स्थापित की गई थीं।
पुजारी रामलाल यादव की मानें तो चोरी गई मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन एक करोड़ है। रविवार की सुबह चोरी का पता चला तो पूरे इलाके में हल्ला मच गया।
पुजारी के मुताबिक पुलिस को सूचना दे दी गई है जबकि थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
मुंगराबादशाहपुर कस्बे में प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर काफी पुराना है। प्रथम तल पर स्थित मंदिर में राम, सीता और दशरथ की अष्टधातु निर्मित मूर्ति स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात में मंदिर का गेट बंद कर पुजारी रामलाल यादव ग्राउंड फ्लोर पर सोयेे थे। सुबह वह मंदिर की सफाई करने के लिए गए तो देखा चैनल का ताला टूटा था और मंदिर में रखी मूर्तियां गायब थीं।
उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। थोड़ी ही देर में पूरे क्षेत्र में मूर्ति चोरी होने का हल्ला मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के साथ मंदिर के पुजारी थाने पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसी इलाके में डीजीपी के पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री के आगमन के कारण थानाध्यक्ष शनिवार से व्यस्त थे। मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।