फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   That a crackdown by dacoits looted

डकैतों ने धावा बोलकर की लूटपाट

Fri, 24 Jun 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
That a crackdown by dacoits looted
महराजगंज के बनकट लोदी गांव में डकैती में बदमाशों के हमले से घायल महिला और लड़की।
क्षेत्र के बनकट लोदी गांव में सड़क के किनारे स्थित मकान पर धावा बोलकर डकैतों ने गुरुवार की रात असलहे के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी समेत पांच लाख का सामान लूट लिए।  छत पर सो रही अधेड़ महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

 

महिलाओं और बच्चों को एक कमरे में बंधक बनाकर उनकी पिटाई की । दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड भी उठा ले गए। सुबह एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए।  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। बनकट लोदी गांव निवासी शोभनाथ सरोज का सड़क के किनारे एकांत में मकान है।

विज्ञापन

 

गुरुवार की रात साढे़ ग्यारह बजे पांच की संख्या में डकैत छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। छत पर शोभनाथ की पत्नी रेखा देवी (50) अपने बच्चों कोमल (18), शिवम (16), अंजली (12), निशांत (8) और कृष्णा (6) के साथ सोई थी। डकैतों  को देखते ही उन्होंने शोर मचाना चाहा तो एक बदमाश ने तमंचा उसके मुंह में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डकैतों ने पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। उसकी पुत्री कोमल को भी डंडे से पीट दिया। । रेखा देवी के मुख में चोट पहुंचाकर लहूलुहान कर दिया। सभी को एक कमरे में बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूटपाट की। जाते समय दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड भी लेते गए। रेखा देवी ने बताया कि डकैत पांच की संख्या में थे। जिसमें दो केवल कच्छा पहने हुए थे।

 

हाथ में कट्टा और चाकू लिए थे।  तीन टी शर्ट और पैंट पहने हुए थे। हाथ में डंडा लिए थे। दो डकैत कमर में गोली रखने वाला बेल्ट पहने हुए थे। घर में बंधक बनाने के बाद सभी कमरे की चाभी छीनकर बाक्स तोड़कर आपरेशन के लिए रखा 50 हजार रुपये और पांच लाख के गहनों में पांच चेन, चार अंगूठी, झुमका, हार,  मुहर, टीका आदि उठा ले गए।


 

रेखा देवी का कहना है कि पति शोभनाथ पुत्र अशोक दोनों मुंबई में रहते हैं। वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed