फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six arrested for robbery plan

डकैती की योजना बनाते छह गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for robbery plan
डकैती की योजना बनाते छह शातिर अंतरजनपदीय बदमाशों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना यूनियन बैंक के समीप बदमाशों को दबोचा गया।
विज्ञापन


 अपराधियों के पास से भारी मात्रा में आभूषण और असलहे बरामद किए गए। अपराधियों का सरगना पुलिस के हाथ नहीं लगा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुसरना स्थित यूनियन बैंक के समीप छह अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं। इसके बाद केराकत कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र, क्राइम ब्रांच एसआई विनोद कुमार दुबे और चंदवक
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने हमराहियों के साथ पहुंचकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। स्कार्पियो सवार गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों में एटा जिले के सकरौली थाने के ग्वालियारा गांव निवासी कुवेंद्र पाल सिंह, अलीगढ़ के जलाली हरदुआगंज निवासी नरेंद्र जाटव, पन्नालाल, कासगंज जिले के गंज डुडवारा निवासी नसरे आलम, गुलफाम और इबरार
विज्ञापन
विज्ञापन


 शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस के अलावा चांदी के 14 पायल, 68 बिछिया, चांदी के 45 घुंघरू, चांदी के घुंघरू के 36 हुक, सोने के नाक-कान के चार कील, एक मोबाइल,

 दो लोहे के सब्बल, दो राड, एक हथौड़ा (जिससे ताला तोड़ते थे) और एक टाटा 407 वाहन बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि हम लोग सामान ढोने और चलने के लिए पिकअप का उपयोग करते थे।


 गैंग का सरगना और अन्य सदस्य स्कार्पियो से आगे-पीछे रहते थे। वे लोग रेकी करते थे और घटनास्थल का चुनाव करते थे। बताया कि मंगलवार की रात हम लोग देवकली में एक सुनार का शटर तोड़ रहे थे

कि अचानक लोग जाग गए। इसके चलते वहां से जाना पड़ा। आरोपियों के  खिलाफ केराकत थाने में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed