फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot and killed young man

युवक को मारी गोली

Mon, 04 Jan 2016 12:36 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shot and killed young man
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार चौराहे के पास रविवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके पेट में गोली फंसी है। पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश मानकर जांच में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी आलोक सिंह (26) पुत्र नगद नारायण सिंह रविवार को दोपहर कयार चौराहे पर स्थित एक सैलून
विज्ञापन


के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने आलोक को लक्ष्य कर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। इसके बाद बदमाश वहां से आजमगढ़ की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। दूकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। किसी ने गोली लगने की खबर आलोक के घर वालों को फोन पर दिया। आलोक का घर घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर है।

खबर मिलते ही परिवार व गांव के लोग पहुंच गए। उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली युवक के पेट में लगी है। उसकी हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर

कर दिया। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने पहले आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर गांव निवासी अनुराग सिंह ने आलोक सिंह पर 40 हजार रुपये लूटने का


केस दर्ज कराया था। हालांकि जांच में आरोप फर्जी पाया गया। उनका मानना है कि ऐसी ही किसी पुरानी रंजिश में गोली मारी गई होगी। फिलहाल पीड़ित की ओर से खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed