{"_id":"59bc2acb4f1c1b9c688b4d2c","slug":"salesmen-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को गोली मार लूटे 90 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को गोली मार लूटे 90 हजार
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
घायल सेल्समैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के निकट शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मार्केट से वसूली कर लौट रहे प्लाइवुड कंपनी के सेल्समैन को गोली मारकर उसके पास से करीब 90 हजार लूट लिए। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों धर पकड़ के लिए जिले भर में वाहनों की चेकिंग कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी आनंद तिवारी (36) जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन स्थित रामा प्लाइवुड इंपोरियम कंपनी में सेल्समैन था। वह शुक्रवार को मीरगंज बाजार से पैसे की वसूली कर घर लौट रहा था। रास्ते में बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी पीछे से ओवर टेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे बगल से गोली मार दी। उसके घायल होकर गिरते ही बदमाश बाइक की डिक्की में रखा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार बैग में वसूली के करीब नब्बे हजार रुपये थे। पुलिस ने घायल सेल्समैन को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीते शनिवार को भी बदमाशों ने एटीएम गार्ड की पिटाई कर असलहे के बल पर उसके पास से 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी उस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।