{"_id":"582cb46b4f1c1b57368ffdb8","slug":"rupee-the-change-in-the-bank-officer-assaulting-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने के विवाद में बैंक अफसर से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट बदलने के विवाद में बैंक अफसर से मारपीट
jaunpur
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन बाजार के सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में बुधवार को नोट बदलने को लेकर बैंक के एक अधिकारी और एक राजनीतिक दल के युवा नेता में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट करने वाला युवक काउंटर पर रखी नोटों की गड्डी लेकर भागने लगा।
सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ाया तो नोट फेंककर भाग गया। कैश मिलाने पर पांच सौ के कुछ नोट कम मिले। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बैंक में घुसकर मारपीट करने और कई संगीन धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसबीआई की मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए ऊपरी मंजिल पर काउंटर खोला गया है। नोट बदलने के लिए लाइन में खड़ी एक लड़की को उम्र कम होने का हवाला देकर काउंटर से हटा दिया गया। वह नीचे जा रही थी, तभी नीचे सदर विधायक नदीम जावेद के साथ आया एक युवक लड़की को नोट बदलवाने के लिए नीचे के एक
विज्ञापन
काउंटर पर गया। वहां बैठे फील्ड आफिसर आकाश सिंह और बैंक कर्मचारी सोनल सिंह ने भी वही जवाब दिया, जो उसे पहले काउंटर पर मिला था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने फील्ड आफिसर पर हाथ छोड़ दिया। बैंक में अफरातफरी मच गई। महिला कर्मचारी रोने लगी। मुख्य शाखा प्रबंधक वरुण कुमार खान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।