{"_id":"fce6f52f53f39504100eb0c8c4863216","slug":"relationship-brought-and-took-away-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता लेकर आए और सामान लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता लेकर आए और सामान लूट ले गए
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 11 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाना क्षेत्र के महमदपुर भिखनापुर गांव में बेटी का रिश्ता करने के बहाने आए लोगों ने परिवार के लोगों को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और नकदी, जेवरात, कपड़े समेत तीन लाख का सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह अचेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महमदपुर भिखनापुर निवासी भुलेश्वर प्रजापति (75) के घर शनिवार की शाम को दो अधेड़ पुरुष, एक महिला और एक किशोरी पहुंचे। उनमें से एक अधेड़ की जनवरी में अयोध्या के एक अस्पताल में भुलेश्वर से मुलाकात हुई थी।
उस समय अधेड़ ने बेटी की शादी के लिए रिश्ता बताने को कहा था। उन लोगों ने भुलेश्वर से कहा कि बिजेथुआ महाबीर धाम में दर्शन करने आए थे। उनका घर करीब था, इसलिए मिलने चले आए।
विज्ञापन
उन्होंने भुलेश्वर से अपनी बेटी के रिश्ते की बात की तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा बारात में गया है। कल लौटकर आएगा तो वही बताएगा। रात में सभी ने एक साथ खाना खाया।
जब सभी लोग बिस्तर पर गए तो उनके साथ आई महिला ने बैग से प्रसाद निकालकर सभी को खिलाया। बच्चे सो गए थे, इसलिए प्रसाद नहीं खा पाए।
सुबह बच्चे सोकर उठ गए, लेकिन परिवार के जिन सदस्यों ने रात में प्रसाद खाया था, वे नहीं उठे। पड़ोस के लोगों ने देखा तो सभी बिस्तर पर अचेत थे।
घर में सारा सामान बिखरा था। आलमारी, बाक्स और अटैची टूटे थे। बिस्तर पर अचेत मिले भुलेश्वर प्रजापति (75), मुन्नी देवी (40) पत्नी राजेंद्र, मालती (25) पत्नी जयगोविंद को पीएचसी खुटहन पहुंचाया गया।
वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां थोड़ी देर के लिए होश आने पर भूलेश्वर ने घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद वह फिर अचेत हो गए। इस संबंध में एसओ सरपतहां रमेश यादव का कहना है कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।