{"_id":"60450afb1d0112567f15313e","slug":"one-youth-dead-and-two-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक लड़ रहे जिंदगी की जंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक लड़ रहे जिंदगी की जंग
Sun, 07 Mar 2021 10:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे पर रविवार की रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख़्मी हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी अरविंद सिंह (38) अपने साथी अनुराग (28) के साथ बाइक से मछलीशहर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर पाल चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार थलोई गांव निवासी राहुल प्रजापति (32) से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा राहुल पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अरविंद और अनुराग गम्भीर रूप से घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन