फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old enmity in the youth shot injured

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, जख्मी

Mon, 29 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Old enmity in the youth shot injured
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के कैसरपुर भौरही गांव निवासी एक युवक की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने रविवार की रात लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। फिर गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घरवालों ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कैसरपुर भौरही गांव निवासी   पीड़ित हरेंद्र (25) के अनुसार रविवार की रात सवा आठ बजे वह दवा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनका आरोप है कि हड़ही मोड़ पर पहुंचने पर वहां पहले से ही चार लोग खड़े मिले। इन लोगों ने उनको देखते ही लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद गोली मार दी। गोली कमर में लगी है।

घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने हरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हरेंद्र के चाचा रामचंदर गौतम ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने


 की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को घर से हिरासत में ले लिया। जिस समय आरोपियों को हिरासत में लिया गया, वे खाना खा रहे थे।

 इस संबंध में एसओ केके मिश्रा का कहना है कि घटना संदिग्ध है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 26  दिसंबर 2015 इन्हीं आरोपियों के साथ हरेंद्र की  मारपीट हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी मामले को लेकर  रविवार को आरोपियों ने  यह वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed