फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Millions of jewelery shop robbery

जेवर की दूकान से लाखों की लूट

Sun, 03 Jan 2016 01:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 03 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Millions of jewelery shop robbery
थाना क्षेत्र के गोधना बाजार तिराहे पर स्थित ज्वेलरी समेत तीन दूकानों में शुक्रवार की रात बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। मिठाई की दूकान पर सो रहे दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर तीनों दूकानों से नकदी, जेवरात समेत करीब साढ़े छह
विज्ञापन


लाख की संपत्ति बदमाश उठा ले गए। सुबह लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोपहर सीओ मछलीशहर आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


गोधना तिराहे पर काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैक के नीचे विजय ज्वेलर्स व श्रेया मिष्ठान की दूकान है। यहां से चंद कदम दूर   मीरगंज रोड पर सुभाष किराना की दूकान है।  सराफ कारोबारी आर्यन सोनी और मिठाई के दूकान के मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबहादुर सिंह व किराना की दूकान के मालिक सुभाष उमरवैश्य शुक्रवार की रात में दूकान बंद कर घर चले गए। मिठाई की दूकान पर दो कर्मचारी सो रहे थे। करीब आधी रात को दर्जन भर की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने विजय

ज्वेलर्स का शटर चांड़ कर उसमें रखी आलमारी से नकदी व जेवरात समेत करीब छह लाख का माल समेट लिया। मिठाई की दूकान में सो रहे कारीगर पन्नालाल निवासी सेमरी व धीरज गौड निवासी चौकीखुर्द की पिटाई कर तमंचे के बल पर

 हाथ पैर बांध दिया। दूकान में जमकर लूटपाट की। यहां से चंद कदम दूरी पर स्थित सुभाष की किराना की दूकान में भी लूटपाट की। लुटेरों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए।


सूचना पर तीनों दूकान के मालिक भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। सराफा कारोबारी आर्यन सोनी ने पुलिस को तहरीर दी है।

उन्होंने दूकान से करीब छह लाख की सम्पत्ति लूटने की बात कही है। थानाध्यक्ष विरेन्द्र सोनकर का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed