फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man died beaten by people of molestation allegation in jaunpur

यूपी: दुष्कर्म के आरोप में अधेड़ की पीट-पीटरकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2019 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
man died beaten by people of molestation allegation in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की 60 साल की महिला से शुक्रवार की देर शाम दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में 50 साल के व्यक्ति को पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृत व्यक्ति की बेटी ने हमलावरों पर घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार की रात में अधेड़ महिला मक्के के खेत में गई थी। इसी दौरान मुकेश उर्फ पप्पू गौतम(50) वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उससे मारपीट की। महिला की चीखपुकार सुनकर उसके परिवार के नौ से ज्यादा लोग पहुंचे और उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, महिला को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारे गए अधेड़ की पुत्री ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया कि शुक्रवार की रात उसके घर में आकर कुछ लोगों ने उसके पिता की पिटाई करनी शुरू कर दी। वह बीच-बचाव करने गई तो उसे भी मारापीटा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर वहां से भागी और दूसरे गांव में चली गई।

हमलावरों ने उसके पिता पर दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर उनकी पीटपीट कर हत्या कर दी है। मृतक की पुत्री के तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा, गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रत्तीलाल पुत्र मुन्नालाल, गौतम पुत्र नंदू, सुरेश पुत्र लालता रामलौटन पुत्र महंत, राजेश पुत्र राधेश्याम सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने अधेड़ की पिटाई कर दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पुत्री के तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed