{"_id":"d7f7e3c6ee16de2ed5f1b85150ad6e81","slug":"land-disputes-ctkin-sticks-21-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवादों में चटकीं लाठियां, 21 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवादों में चटकीं लाठियां, 21 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले के खेतासराय और बक्शा थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर भूमि विवाद को लेकर शनिवार को जमकर लाठी डंडे चला। इसमें कुल 21 लोग घायल हो गए।
घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेतासराय: सोंगुलपुर गांव में ईद की नमाज के बाद नसीम और नदीम गांव में किसी के यहां पर्व का मुबारकबाद देने गए थे।
वहां से लौटते समय फैजान आदि से मुलाकात हो गई। फैजान और उनके बीच ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष से नसीम, नदीम, शोएब, दूसरे पक्ष से फैजान, एकराम, तौफिक घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया। जहां नदीम, नसीम और फैजान को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना रूधौली गांव में मेड़बंदी को लेकर हुई मारपीट में भवानी देवी, आशा देवी, दूसरे पक्ष के बद्री सोनकर, प्रेमा देवी और नीलम घायल हो गईं।
बक्शा: क्षेत्र के ऊटरूकला गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया है। पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया है।
गांव निवासी राकेश निषाद मकान बनवा रहे थे। जिसे सिकंदर आदि ने रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडा से जमकर मारपीट हुई।
जिसमें सिकंदर, जनार्दन निषाद, नागेंद्र निषाद, शोभनाथ, रेखा, केशरा, अनीता और दूसरे पक्ष के राकेश, राजेश, सोनम को चोटें आईं। उन्हें पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सिकंदर, रेखा और राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।