फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   killing of political domination

राजनैतिक वर्चस्व में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Tue, 24 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
killing of political domination
सिपाही और हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी डा. संजीव गुप्ता और एसपी रोहित पी.कनय। 
चंदवक थाने के हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम सिंह और सिपाही विनय कुमार सिंह की हत्या राजनैतिक वर्चस्व में की गई है। हत्या का कारण ब्लाक प्रमुखी का चुनाव बताया जा रहा है। भूलनडीह गांव निवासी राधेश्याम सिंह जरायम की दुनिया में वर्ष 2000 से ही सक्रिय था।
विज्ञापन


उस पर चंदवक सहित कई थानों में तकरीबन 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 116ए है। वर्ष 2006 में हत्या जैसे संगीन मामले में भी वह जेल जा चुका था। उधर, आरोपी अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी सिंह भी शातिर अपराधियों में शुमार है।
विज्ञापन


लखनऊ, उन्नाव सहित कई जिलों में उस पर कई केस दर्ज हैं। केडी का नाम लखनऊ के चर्चित मेहर भार्गव हत्याकांड में भी आया था। एक पूर्व सांसद का करीबी होने के नाते केडी सिंह दो बार ब्लाक प्रमुख रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा से वह पीस पार्टी से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है। 2010 के ब्लाक प्रमुख चुनाव में राधेश्याम सिंह, सुजीत सिंह निवासी कछवन की मदद कर रहा था। केडी सिंह ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना।


 इसी के बाद दोनों में वर्चस्व की जंग छिड़ गई। 2016 के ब्लाक प्रमुख चुनाव में केडी ने अपना प्रत्याशी उतारा था तो बतौर क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम ने उसका विरोध किया और सपा प्रत्याशी शंकर यादव की मदद की । केडी सिंह का प्रत्याशी सिर्फ दो वोटों से चुनाव हार गया। तभी केडी ने राधेश्याम को सबक सिखाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed