फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Killing of a man with a stick, four case

लाठी से पीटकर युवक की हत्या, चार पर केस

Thu, 13 Jul 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Killing of a man with a stick, four case
युवक की हत्या के बाद बदलापुर में हाईवे जाम करते ग्रामीण।
 बदलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बुधवार को लाठी- डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। सुरक्षा के लिहाज से हत्यारोपी के घर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


   घटना से गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने थाने के सामने हाइवे जाम करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर जाम करने से रोक लिया। मृत युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


   बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पारसनाथ यादव का बेटा अंकुर यादव (19) इलाहाबाद में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को अंकुर की दादी की तेरवहीं थी। तेरवहीं में शामिल होने के लिए वह घर आया था। दोपहर में वह घर से चार किलोमीटर दूर रायपुर गांव में अपने किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से साइकल से निकला था। रायपुर गांव में ही लाठी- डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को दी गई तहरीर में मृत युवक के चाचा अमरनाथ यादव ने कहा है कि शाम को करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे अंकुर की रायपुर गांव में हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   परिवार के लोग रायपुर गांव पहुंचे तो पता चला कि एंबुलेंस से शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंच गया है। लोग बदलापुर आए तो पता चला कि लाठी डंडे से पीटकर अंकुर की हत्या की गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने 108 एंबुलेंस के चालक को पकड़कर शव को उसी मकान पर ले जाकर रखने का दबाव बनाया जहां से वह लेकर आया था। विवश होकर चालक शव लोकर रायपुर गांव पहुंचा तो वहां पहले से ही बदलापुर, सिंगरामऊ और महराजगंज थाने की फोर्स मौजूद थी। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को थाने भेजवाया।


 अमर बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने रायपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्र के तीन पुत्रों मनोज कुमार मिश्र, विपिन कुमार मिश्र, अखिलेश मिश्र और प्रकाश मिश्र के खिलाफ            हत्या का केस दर्ज कर लिया है। चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जहां उसकी           हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मृत युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed