फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelry businessman robbed

सराफा व्यवसायी से लूट

Mon, 15 Feb 2016 12:43 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 15 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jewelry businessman robbed
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भंडरिया टोला के पास रविवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे सटाकर सराफा व्यवसायी के पास से जेवरात से भरा बैग छीन लिया। बैग में सोने-चांदी के 60 हजार के जेवर थे। व्यवसायी ने
विज्ञापन


विरोध किया तो तमंचे की बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया और हवा में गोलियां दागते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। भंडरिया टोला निवासी
विज्ञापन


 भरतलाल सेठ (45) की काजी कोट मोहल्ले में सराफा की दूकान है। रविवार की शाम वह दूकान बंद कर साइकल से घर जा रहे थे। वह जैसे ही अपने घर के सामने पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके  हाथ से बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया। उनका सिर फट गया। बदमाश बैग छीन कर फायरिंग करते हुए गांव के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर मौके पर


भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने घायल सराफा व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज कराने के बाद उसने थाने में जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

इंसपेक्टर राम भरोसे कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed