फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hatia Ramnath village destruction of rogues

हटिया रामनाथ गांव में बदमाशों का उत्पात

Thu, 25 Dec 2014 11:54 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hatia Ramnath village destruction of rogues
सुजानगंज थानाक्षेत्र के हटिया रामनाथ गांव में बुधवार की रात डेढ़ दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। नौ बाइक पर हाकी-डंडे से लैस होकर पहुंचे बदमाशों ने मोहम्मद अब्दुल अजीज के घर
विज्ञापन


वालों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। भुक्तभोगी का आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करने के दौरान घर में डकैती डाली और 65 हजार नकदी समेत आभूषण आदि लेकर चले गए।
विज्ञापन


 हालांकि पुलिस ने डकैती से इनकार करते हुए इसे महज मारपीट की घटना करार दिया है। हटिया रामनाथ गांव निवासी मो. अब्दुल अजीज के घर बुधवार की रात करीब 9:30 बजे नौ बाइक पर सवार होकर डेढ़ दर्जन लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने अजीज के पुत्र हकीम (35) और वकील (32) को हाकी से मारकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी परिवार का आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने चाकू

और तमंचा कनपटी पर सटाकर घर वालों को भयभीत कर दिया। साथ मौजूद अन्य बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी। भुक्तभोगी के मुताबिक बदमाशों ने 65 हजार रुपये नकदी के अलावा सोने का हार,

मांगटीका और एक जोड़ी पायजेब लूट लिया। इसी बीच घर की एक महिला सन्नो बेगम किसी तरह भागकर बाहर आई और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले। आपाधापी में बदमाश पांच मोटरसाइकिलें ही ले जा सके। चार बाइक वहीं छूट गईं। बाइक की नंबर प्लेट पर सफेद कागज चिपकाकर नंबर ढंका गया था।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगियों को थाने बुलवाया। नंबर प्लेट से कागज हटाया गया तो सभी गाड़ियों पर प्रतापगढ़ जिले का नंबर अंकित मिला।


भुक्तभोगी का आरोप है कि पुलिस तहरीर लेने से इनकार कर रही है। थानेदार राजेश कुमार ने कहा कि मामला डकैती का नहीं है। सिर्फ मारपीट ही हुई है। हालांकि प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed