फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Guraini slit the throat of his wife, a case

गुरैनी में पत्नी की गला रेतकर हत्या, केस दर्ज

Tue, 02 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Guraini slit the throat of his wife, a case
खेतासराय के गुरैनी गांव में विवाहिता की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
 स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में रविवार की रात युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। करीब आधी रात को बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी सास कमरे में गई तो बहू को लहूलुहान देख सन्न रह गईं। शोर मचा तो गांव के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी पति घर से फरार है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में अवैध संबंधों के शक में विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


गुरैनी गांव निवासी अखिलेश कश्यप (32) की शादी वर्ष 2009 में खेतासराय थाना क्षेत्र के  भुड़कुड़हा गांव निवासी रामप्रसाद कश्यप की बेटी रेखा (25) के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी अंशु तीन वर्ष की और रिंशु एक वर्ष का है। शनिवार की रात रेखा अपने बच्चों के साथ कमरे में सोयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में करीब 12 बजे उसके दोनों बच्चे रो रहे थे। बच्चे देर तक शांत नहीं हुए तो बाहर छप्पर में सो रही रेखा की सास आझुल उसके कमरे में गई तो वहां उसका लहूलुहान शव पड़ा था। परिवारी जनों ने रात में ही इसकी सूचना रेखा के मायके  वालों को दे दिया।

भोर में उसके पिता राम प्रसाद कश्यप और भाई बृजेश गुरैनी पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।  पुलिस के मुताबिक अखिलेश अक्सर नशे में धुत होकर अपनी पत्नी रेखा को मारता पीटता था।

दोनों एक दूसरे पर अवैध संबंधों को लेकर शक करते थे। इसी विवाद को लेकर कुछ माह पहले रेखा बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। एक माह पहले सुलह समझौता हुआ तो वह ससुराल आ गई। उसका पति रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहता था।


अभी दो दिन पहले अखिलेश दिल्ली से घर आया था। शनिवार की रात दोनों में फिर विवाद हुआ था। करीब आधी रात को उसने चापड़ से हमला कर पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारोपी अखिलेश तीन भाई हैं।  तीनों अलग कच्चे मकान में रहते हैं । पुलिस ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर  आरोपी अखिलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed