{"_id":"5f8b1c0747229c1dd15a9aed","slug":"gang-rape-of-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लेकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, धान के खेत में ले जाकर लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: लेकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, धान के खेत में ले जाकर लूटी अस्मत
Sat, 17 Oct 2020 09:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दवा लेकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
किशोरी (15) शुक्रवार की शाम दवा लेने बाजार गई थी। वापस लौटते समय गांव की नहर पुलिया के समीप मौजूद दो युवक उसे जबरन बगल के धान के खेत में खींच ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
शनिवार को परिजनों सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन