फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flirting on opposing the killing of youth

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

Sat, 20 Jun 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Flirting on opposing the killing of youth
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोमती नदी के धर्मापुर घाट पर महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश शुक्रवार को नदी के किनारे मिली।
विज्ञापन


 मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक अपनी बुआ को आजमगढ़ से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गुरुवार की शाम को वे धर्मापुर घाट पर नाव से नदी पार कर रहे थे तभी कुछ मनबढ़ युवकों ने महिला से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन


 भतीजों ने बुआ से छेड़खानी का विरोध किया तो मनबढ़ युवक मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान एक भतीजा बुआ को लेकर घर चला आया और दूसरा वहीं पर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने पर उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी तो गांव के लोग भी घाट पर पहुंच गए। नदी पार करके लोग जब निषाद बस्ती पहुंचे तो वहां का माहौल खराब हो गया।

बस्ती के अन्य लोग भी मारपीट शुरू कर दिए। खुद को कमजोर देख लोग नदी में तैरकर दूसरे छोर पर पहुंच गए। गांव निवासी चंदन मौर्या (20) तैरना नहीं जानता था। निषाद बस्ती के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

गांव के लोग घर पहुंचे तो चंदन की खोजबीन शुरू हुई। उसका पता नहीं चला तो लोगों ने पहले नदी घाट पर जाकर उसकी खोजबीन की।

लोगों को लगा कि चंदन तैरना नहीं जानता था इस नाते निषाद बस्ती के लोगों ने उसे बंधक बना लिया होगा। वे सभी विवाद से बचने के लिए सीधे गौराबादशाहपुर थाने पहुंच गए।

वहां घटना की जानकारी देते हुए युवक की जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उन्हें डांटकर थाने से भगा दिया। मायूस होकर लोग घर आए और जफराबाद थाने पर जाकर सूचना दी।

वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। सुबह गांव के चरवाहे नदी के किनारे मवेशियों को चरा रहे थे। तभी देखा कि नदी के दूसरे छोर से कुछ लोग जाल में कुछ लपेट कर नाव से दूसरे किनारे पर ला रहे थे।

 चरवाहों ने बताया कि वे जाल समेत नदी के किनारे  कोई भारी वस्तु उलट रहे थे। उसने करीब में जाकर देखे तो चंदन की लाश थी। इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो मौके  पर हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई।


 मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने लाश उठाने से रोक दिया। आरोप लगाया कि पुलिस रात में सक्रिय हुई होती  तो शायद  युवक की जान बच जाती।

बाद में पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक सिंह के समझाने बुझाने पर लोगों ने लाश को उठाने दिया। मृतक के पिता  की तहरीर पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने धर्मापुर घाट निवासी धनुष निषाद, अर्जुन निषाद करिया निषाद और एक

 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष सुबोध पवार ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed