{"_id":"575b15de4f1c1b9c0c9c5b1c","slug":"cash-jewelry-thieves-took-away-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, जेवर सहित लाखों के सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी, जेवर सहित लाखों के सामान उठा ले गए चोर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा के शेरवा गांव में चोरी के बाद आलमारी से गायब हुए नकदी और जेवर ।
अलग अलग चोरी की वारदातों में चोर गुरुवार की रात नकदी सहित 10 लाख के जेवर और अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सिकरारा क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी कमलाकर सिंह के घर में छत के रास्ते चोर घुसे और लाखों रुपये के गहने, दो लाख रुपये नकदी सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
शुक्रवार की भोर में बिजली न रहने पर कमलाकर के भाई अनिल सिंह अपनी पत्नी के पानी के लिए आवाज लगाई तो वह उठीं। उन्होंन देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। यह देख सन्न रह गई। लाकर टूटा था शोर मचाया तो आस पास के लोग भी आ गए।
चोरों के हाथ सेफ की चाभी भी लग गई थी। जिससे उसमें रखे गहने आदि चोरों ने पार कर दिया। कमरों में ताला बंद किए बिना लोग छत पर सो रहे थे। सीढ़ी का दरवाजा भी नहीं बंद था। सरपतहा थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव में हजारीलाल शर्मा के घर चोर घुस गए।
विज्ञापन
तकरीबन तीन लाख रुपए के जेवरात, कपड़े, नकदी 20 हजार आदि उठा ले गए। संतोष घर के बाहर सो रहे थे और महिलाएं छत पर सो रही थीं। सुबह चोरी का पता चला तो हल्ला मचा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। बता दें कि क्षेत्र मेंं आएदिन चोरी की घटनाएं हो रहीं है। इससे लोगों में दहशत के साथ पुलिस के प्रति नाराजगी है।