{"_id":"5bbb1abb79a46a7fe159b918f5f66ed1","slug":"bullion-traders-threat-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी को फिर दी गई धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी को फिर दी गई धमकी
जौनपुर ब्यूराे
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारी शिवपूजन सेठ को बुधवार को दोबारा उनके मोबाइल पर पांच लाख रुपये रंगदारी देने की बदमाशों ने धमकी दी है। कारोबारी ने धमकी को रिकार्ड कर पुलिस को सौंपा है।
दोबारा धमकी के बाद पुलिस की सक्रियता की पोल भी खुल चुकी है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को जेल भेज चुकी है। इस बार भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
महराजगंज बाजार निवासी शिवपूजन सेठ की सराफा की दूकान है और वह एक विद्यालय के प्रबंधक भी हैं। 22 अक्तूबर को पांच लाख रंगदारी के लिए उन्हें बदमाशों ने धमकी दी थी।
पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी तभी बदमाशों ने एक सप्ताह बाद उनके दरवाजे पर बम फेंक कर दहशत फैला दी थी। यह अलग बात है कि पुलिस इस मामले में दो लोगों को यह कहते हुए जेल भेज दी कि इन्होंने ही सिम बेचा था।
विज्ञापन
अब बुधवार को मिली धमकी के बाद पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है। शिवपूजन सेठ का पूरा परिवार दहशत में हैं। एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने का निर्देश एसओ को दिया गया है। दो पुलिस कर्मियों को सराफा कारोबारी के आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।