{"_id":"489cc8febecfda026f73487f20b06493","slug":"breaking-and-stealing-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर दो लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पुलिस अभी शुक्रवार की रात मोबाइल की दूकान में हुई चोरी के मामले में उलझी थी कि शनिवार की रात मछलीशहर-जंघई मार्ग पर चौकीखुर्द गांव के एक घर का
ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, बर्तन सहित दो लाख से अधिक की संपत्ति चोर उठा ले गए। गृह स्वामी द्वारा फोन पर बातचीत के बाद पड़ोसियों ने चोरी की तहरीर दी।
चौकी खुर्द गांव निवासी छोटेलाल पांडेय और उनके परिवार के सभी सदस्य मुंबई में रहते हैं। गांव में स्थित उनके मकान में ताला बंद रहता है। रविवार को सुबह गांव की एक महिला उधर से गुजर रही थी तो छोटेलाल के मकान का दरवाजा खुला था।
उसने सोचा कि शायद परिवार के लोग मुंबई से आए हैं। इसी उत्सुकता में वह महिला घर के अंदर प्रवेश की तो वहां का नजारा देख फौैरन बाहर निकल गई।
यह बात उसने आसपास के लोगों को बताया। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना मुंबई में रह रहे छोटेलाल को दी। छोटेलाल ने रिश्तेदार को घर भेजा। फोन पर जानकारी देकर उन्होंने जिन-जिन स्थानों की जांच की बात कही। देेखा गया तो घर में कुल सात ताले टूटे थे। नकदी, बर्तन जेवरात समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति चोर उठा ले गए हैं।