फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDC 's son's murder

बीडीसी के पुत्र की हत्या

Thu, 29 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
BDC 's son's murder
क्षेत्र पंचायत सदस्य और जंगीपुर खुर्द निवासी रियाजुद्दीन सलमानी के दो दिन से लापता 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर कुएं में फेंकी गई लाश पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर ली। उसके गले और जबड़े पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण का केस हत्या में तब्दील कर आरोपी को लखनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व बच्चे की लाश मिलने से नाराज उसके घर वाले और ग्रामीण आरोपी किशोर के घर धावा बोलने पहुंच गए, लेकिन पुलिस और पीएसी ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


रियाजुद्दीन का पुत्र शाहबाज भकुरा मोड़ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह 27 जनवरी को दिन में 11 बजे साइकल का पंचर बनवाने निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। घर वालों ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक किशोर पर उसके अपहरण का शक जताया था। कुछ ग्रामीणों ने भी बताया था कि शाहबाज गांव के बाहर एक किशोर के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शाहबाज के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, गुरुवार को पुलिस जब उसे ढूंढते हुए लाइन बाजार थानाक्षेत्र के राजा साहब पोखरे के समीप पहुंची तो वहां कुएं में उसकी लाश मिली। शाहबाज के सिर पर टोपी और पैरों में चप्पल थी। उसके गले और निचले जबड़े पर चोट के निशान भी मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को लखनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शाहबाज की लाश कुएं में फेंकने के बाद उसकी साइकल चौकिया स्थित एक मिठाई के दूकानदार को बेच दी थी। उधर, शाहबाज की हत्या की खबर मिलने के बाद उसके घर के लोग और ग्रामीण आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने आरोपी के घर वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


उन्हें जब आटो से ले जाया जा रहा था, तब भी शाहबाज के घर वालों और ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष डा. वीके उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। लाश मिलने के बाद उसे हत्या में तब्दील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed