फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   " All booty ' has run youth

‘सब लूट’ कर भाग आया युवक

Mon, 30 Nov 2015 12:31 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 30 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
" All booty ' has run youth
प्रापर्टी के  कारोबार से जुड़ी महाराष्ट्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर जिले के एक शादीशुदा युवक ने न केवल लंबे समय तक उसका शोषण किया वरन उसके लाखों रुपये हड़प कर भाग आया।
विज्ञापन


उसे खोजते हुए युवती यहां पहुंची तो शादी के नाम पर शहर के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला कर धोखे से उसका एमएमएस बना लिया। अब वह उसे जुबान बंद रखने के लिए धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर युवती ने न्यायालय में वाद दाखिल किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि 3 दिसंबर तक न्याय नहीं मिला तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई निवासी कल्पना (काल्पनिक नाम) का वहां प्रापर्टी का व्यवसाय है। जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि वर्ष 2012 में जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र का युवक उसके पार्टनर के माध्यम से उससे मिला था।

युवक भी प्रापर्टी व्यवसाय से जुड़ा था। संबंध प्रगाढ़ हुए तो युवक ने युवती से लाखों रुपये कर्ज ले लिया। आरोप लगाया है कि युवक के शादी का भरोसा देने के बाद दोनों एक साथ फ्लैट में रहने लगे।

 बाद में युवक ने एक फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ का लोन लिया और युवती को गारंटर बना दिया। एक प्रापर्टी विवाद को हल कराने के लिए पूर्वांचल के एक माफिया से जेल में मिलने के बहाने युवक 18 अप्रैल को जौनपुर चला आया।

 कई दिनों बाद फोन पर युवती ने उस पर मुंबई आने का दबाव बनाया तो उनमें विवाद हो गया। युवती ने पुलिस में जाने की धमकी दी तो वह शादी के लिए दुबारा राजी हो गया और कहा कि जौनपुर के एक मंदिर में उसे शादी करनी है।

 इस पर युवती शादी के लिए गहने, कपड़े और ढाई लाख रुपये लेकर 26 नवंबर को फ्लाइट से बाबतपुर आई और वहां से जौनपुर आ गई। युवक ने युवती को नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहराया।


आरोप है कि यहीं पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसने युवती का एमएमएस बना लिया। उसके जेवरात और रुपये लेकर युवक होटल के कमरे में उसे अकेला छोड़ भाग गया।

अगले दिन वह कोतवाली गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर से लेकर एसपी तक से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में 156(3) के तहत वाद दाखिल किया है।

 युवती का कहना है कि वह 3 दिसंबर तक न्याय के लिए इंतजार करेगी। न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed