{"_id":"5c54962cbdec2273a03254aa","slug":"91549047340-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के पास गुरुवार की शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से बारात में शामिल एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद बारात में मातम पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराकर भोर में ही लड़की की विदाई कर दी गई।
मीरगंज बाजार निवासी फूलचंद्र भोज्यवाल के पुत्र सतीश भोज्यवाल की शादी के लिए गुलजारगंज बाजार निवासी राम आसरे भोज्यवाल के घर बारात आई थी। बाराती जनवासे से करीब एक किलोमीटर पहले से ही डीजे के साथ पैदल द्वारपूजा के लिए आ रहे थे। गुलजारगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी बारात में सबसे पीछे चल रहे मीरगंज बाजार निवासी पंचम मौर्य (20) पुत्र दशरथ मौर्य और लकी भोज्यवाल (15) पुत्र मुरली प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचने पर पंचम की मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि लकी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी भी दशा चिंताजनक बताई गई है। हादसे के बाद बारात में अफरा तफरी मच गयी। कुछ लोग घायलों के साथ बनारस चले गए। आनन फानन में शादी की औपचारिकता पूरी कर भोर में लड़की की विदाई कर दी गयी।
पांच भाइयों में सबसे छोटा था पंचम
मीरगंज। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज में हुए सड़क हादसे में मीरगंज बाजार निवासी दशरथ मौर्य के पुत्र पंचम की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पंचम अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिते ही वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए । बेटे की अचानक मौत की खबर से मां सुमित्रा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।