{"_id":"5cbb65e3bdec2214154ec1f8","slug":"81555785187-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रपंच में हुई थी पवन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम प्रपंच में हुई थी पवन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। पुलिस ने सरायहरखू गांव में 11 अप्रैल को हुई पवन यादव (20) की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विवेचना के दौरान पता चला कि पवन यादव अपने घर पर रात्रि न सोकर घर से करीब एक सौ मीटर दूर एक घर पर सोने जाया करता था। पड़ोस में ही एक लड़की को छेड़खानी करता रहता था। उसकी मां ने युवक को छेड़खानी करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। एक योजना के तहत घटना वाली रात को आरोपियों ने बहाने से युवक को घर में बुलवा लिया और वहीं कमरे में बंदकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान ही उसकी मौत हो गई तो आत्महत्या का रूप देने के लिए शव ले जाकर पड़ोस के जिस मकान में वह सोता था उसी मकान के कमरे में पिलर के सहारे फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि उसकी मौत फांसी से नहीं बल्कि गंभीर चोट के चलते हुई है। पुलिस ने शनिवार को सुबह छह बजे आरोपी अश्वनी कुमार उपाध्याय व प्रांजल उपाध्याय एवं उसकी मां साधना उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।