{"_id":"5c9bc5d0bdec222dc9130752","slug":"81553712592-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने उखाड़ दिया खडंजा आवागमन बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने उखाड़ दिया खडंजा आवागमन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के मंगरा गांव में ग्राम पंचायत निधि से बिछाया गया सरकारी खड़ंजा को उखाड़ देने से आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोगों ने थाने पर तहरीर देकर मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। तहरीर मिलने के बाद भी मौके पर जाकर पुलिस ने जानकारी लेना उचित नहीं समझा।
मंगरा गांव के जिलेदार तिवारी के घर के बगल में ग्राम पंचायत निधि से सरकारी खड़ंजा लगाया था। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ों ने 23 मार्च को उसे उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गये। जिलेदार तिवारी ने मामले की जानकारी 100 नम्बर पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी को दिया। सीओ मड़ियाहूं अवधेश शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश 24 मार्च को दिया। लेकिन अभी तक पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही मौके पर जाकर जानकारी लिया। इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार बरवार ने कहा कि मुकदमा अभी दर्ज नहीं है। मामले की जांच चल रही है।