फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा

बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा

Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा
खेतासराय (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे एक घर में घुसी महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे पेड़ से बांध कर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाहापुर गांव निवासी सोमारू राम यादव के घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को एक 45 वर्षीय महिला उनके बरामदे में पहुंच गई। महिला परिवार के किसी सदस्य की चारपाई के पास पहुंची तो लोग जाग गए। लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को घर के सामने पेड़ से बांध दिया फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंजू निवासी चुंगी बताया। लेकिन वह अपना और कोई विस्तृत नाम पता नहीं बता सकी। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा की माने तो महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं लग रही है। वह अपना पता सही नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed