{"_id":"5c7d66c9bdec2214314957de","slug":"81551722185-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने प्रधानपति को बंधक बनाकर सड़क किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने प्रधानपति को बंधक बनाकर सड़क किया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। छुट्टा जानवरों द्वारा लगातार बर्बाद की जा रही फसलों से नाराज पाण्डेयपुर व हसनपुर के किसानों ने सोमवार को शीतलगंज- सिकरारा मार्ग अवरुद्ध कर दिया।साथ ही आक्रोशित किसानों ने पांडेयपुर गांव की प्रधान गीता देवी के पति फूलचंद भारती को भी बंधक बना लिया। जिससे उक्त मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन अवरुद्घ रहा।थानाध्यक्ष के समझाने पर लोगों ने प्रधान पति को छोड़कर जाम हटाया।
सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे पाण्डेयपुर गांव के पास ब्रह्म बाबा मंदिर पर ग्रामीण एकत्र हुए। लोगों ने छुट्टा जानवरो की कोई व्यवस्था न होने से आक्रोश जाहिर किया। उनका कहना था कि सैकड़ों बेसहारा जानवरो को गाँव वाले इकट्ठा करके गोशाला भेजने की तैयारी करते हैं । लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से योजना विफल हो जा रही है। उन लोगों ने इस विकट समस्या की तरफ शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए तब तक सड़क जाम करने का निर्णय लिया कि जब तक कोई अधिकारी आकर इन बेसहारा जानवरों को गोशाला न भेज दे। इसके बाद आक्रोशित किसान सड़क पर करकट व बांस- बल्ली लगाकर बैठकर मार्ग जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्घ हो गया। उधर सूचना पाकर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने के लिए किसानों को समझाने लगी पर किसान नहीं माने। किसानों को समझाने के लिए पांडेयपुर गांव के प्रधानपति फूलचंद भारती मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको भी बंधक बना लिया। किसानों ने कहा कि वे अपने खून पसीने से किसी तरह गेंहू की फसल तैयार किए हैं। अब उसको छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी सिफारिश भी किसान मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में उप जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करके किसानों की समस्या शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने गोशाला बनवाने की मांग करते हुए चेतावनी दिया कि यदि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र न किया गया तो वे राजमार्ग जाम करने को मजबूर होंगे।