फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस से नहीं मिला न्याय, तो सड़क पर लेट गई भाजपा नेत्री

पुलिस से नहीं मिला न्याय, तो सड़क पर लेट गई भाजपा नेत्री

Sat, 02 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से नहीं मिला न्याय, तो सड़क पर लेट गई भाजपा नेत्री

विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के सम्मनपुर गांव की रहने वाली भाजपा नेत्री सरिता तिवारी की शुक्रवार को भूमि विवाद में पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी। उनकी चेन छीन ली और कमरे में घंटों बंद रखा। फोन से पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी लेकिन डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई। इससे आक्रोशित सरिता ने महिलाओं के साथ थाने पर पहुंच कर हंगामा किया। सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। इससे शाहगंज- प्रयागराज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दो घंटे बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत मेें लिया और महिला को मेडिकल के लिए भेजवाकर मामला शांत कराया।

सरिता तिवारी अपने पति बृजेश तिवारी के साथ कानपुर में रहती है। मगर वह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार थीं। उनके पति आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हैं। उन्होंने अपने ससुराल में मकान का निर्माण करा रही हैं। उसकी भूमि का उनके पड़ोसियों से विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह वह चहारदीवारी के भीतर बैठी थीं। तभी पड़ोसी युवक ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। गले से सोने की चेन छिन ली। बगल मकान की छत से महिलाओं ने भी उन पर पत्थर फेंके। बचने को वह एक कमरे में भागीं और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और वह कैद हो गईं। सरिता ने इसकी सूचना खुटहन एवं यूपी 100 की पुलिस को दी लेकिन डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विरोधियों से बात कर लौट आई। इसके विरोध में सरिता समर्थकों के साथ थाने पहुंची और वहां सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। थाने के सामने जाम की सूचना पर सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव के समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं मानी। सीओ का कहना है कि भाजपा नेत्री ने तीन महिला सहित आठ लोगों पर मारने पीटने एवं चेन लूटने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वह सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उनको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed