फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला को झांसा देकर सोने की झाली लेकर ठग फरार

महिला को झांसा देकर सोने की झाली लेकर ठग फरार

Thu, 10 Jan 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर सोने की झाली लेकर ठग फरार
खुटहन। स्थानीय बाजार से खरीददारी करने के बाद घर लौट रही कपसियां गांव की एक वृद्ध महिला को जालसाजों ने झांसा देकर सोने का नकली बिस्किट पकड़ा दिया और बदले में उसकी सोने की असली झाली लेकर फरार हो गए। घर पहुंचने पर महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ तो जालसाजों की खोजबीन शुरू की गई लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

कपसियां गांव निवासी बीडीसी सदस्य प्रदीप यादव की दादी सरजू देई (61) बाजार से खरीददारी कर पैदल ही घर जा रही थी। पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर दो युवक मिले। दोनों युवक महिला के साथ पैदल कुछ दूर तक चलते रहे। दोनों आपस में सोने के बिस्किट को लेकर झगड़ रहे थे। दोनों आपस में दो लाख तीन लाख की बोलियां लगा रहे थे। तभी एक ने सरयू देई से बताया कि दादी हमें यह सोने का बिस्किट रास्ते मे मिला है। उसका साथी इसे मात्र एक लाख मे खरीदना चाहता है। जबकि इसकी कीमत दो लाख से अधिक है। मै इसे नही देना चाहता हूं। चाहो तो आप ही ले लो। इसके बदले मे अपनी झाली ही मुझे दे दो। फायदा समझ महिला ने सोने की झाली के बदले बिस्किट ले लिया। फिर वह घर पहुंच गई। घर पर उसने इसकी जानकारी अपने बहुओं को दी। बहुओं को शक हुआ तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी बात बताई। बिस्किट की जांच कराई गई तो वह पीतल का निकला। यह सुन महिला के होश उड़ गए। घर और गांव के युवक ठगों की काफी देर तक बाजार और रास्ते में खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed