{"_id":"5c363e5cbdec2256ed2b9665","slug":"81547058780-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में दो बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव में विवाहिता अंजुम की हत्या के दर्ज मामले में आरोपी दो बहनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया। इस मामले में पति इमरान और सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी 20 वर्षीय अंजुम पत्नी इमरान ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। 29 मई 2018 को विवाहिता की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति इमरान, सास रेहाना व ननद मल्लिका और साबिरा पुत्री इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटना में आरोपित पति इमरान व सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी है। मृतका की ननद मल्लिका व साबिरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को मवई गांव में छापामारी करके दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।