{"_id":"5c797a31bdec224be317fd72","slug":"71551465009-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने महिला को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने महिला को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में शुक्रवार को दरवाजे के सामने भैंस बांधने के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को लाठी और राड से मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बालेमऊ गांव निवासी राजेश यादव का पड़ोसी से पुराना विवाद है। राजेश की विवाहिता बेटी रेनुका (26) इन दिनों अपने मायके आई है। शुक्रवार की सुबह रेनुका घर के सामने खड़ंजा के किनारे भैंस बांध रही थी। पड़ोसियों ने खड़ंजा के किनारे भैंस बांधने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और मारपीट शुरू हो गई। मनबढ़ो ने रेनुका को लाठी-डंडे और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 और गौराबादशाहपुर पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।