{"_id":"5c3f76fbbdec22738335dd3c","slug":"71547663099-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायनीज मंझे की चपेट में आने से अधिवक्ता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चायनीज मंझे की चपेट में आने से अधिवक्ता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे चायनीज मंझे की चपेट में आने से एक अधिवक्ता घायल हो गए। उनकी गर्दन, कान और हाथ की अंगुली में चोट आई है। उनका उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।
धर्मापुर क्षेत्र के सरैया निवासी अधिवक्ता आदित्य नारायण तिवारी बुधवार को सुबह बाइक से कचहरी जा रहे थे। प्रसाद तिराहे के पास चायनीज मंझा उनके गले में फंस गया। उन्होंने चलती बाइक से मंझा को गले से हटाने का प्रयास किया तो हाथ की अंगुली, गर्दन और कान के पास कट गया। वह लहूलुहान हो गए। एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार कराया गया। चायनीज मंझा को प्रतिबंधित किया गया है। कई बार छापामारी भी हुई लेकिन फिर भी लोग चायनीज मंझे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस समय जगह जगह युवक पतंग उड़ा रहे हैं। सड़क पर जब पतंग से लगे मंझे की चपेट में आकर लोग घायल हो जा रहे हैं।