फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7 million from the miscreants looted bus accountant

बस में सवार मुनीम से बदमाशों ने 7 लाख लूटे

Wed, 27 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
7 million from the miscreants looted bus accountant
crime

विज्ञापन
 जिले के व्यापारियों से वसूली कर रोडवेज की बस से इलाहाबाद लौट रहे एक मुनीम को आतंकित कर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके पास से सात लाख रुपये लूट लिए।  घटना इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सायं सात बजे की है।

इलाहाबाद के मंसूर पार्क निवासी ज़ुल्फ़िकार अहमद की मिक्सर, लालटेन और कुकर की थोक दूकान है । व्यापारी के मुनीम अनवर निवासी अटाला थाना खुल्दाबाद, इलाहाबाद मंगलवार की सुबह जौनपुर आए।
विज्ञापन


जिले में कारोबारियों से वसूली कर वह सिविल लाइंस डिपो की बस से वापस इलाहाबाद जा रहे थे । मुंगराबादशाहपुर इलाहाबाद के बार्डर बुढ़िया के इनारा के पास बस चालक ने चाय पान के लिए बस रोक दी। अनवर बस में ही बैठे रहे। तभी पल्सर सवार दो बदमाश आए और बस में घुसकर उन्हें असलहा सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका बैग लेकर फरार हो गए ।अनवर ने घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर थाने में दी।  लेकिन घटनास्थल इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र का होने की वजह से मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मामले की जानकारी फूलपुर थाने को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed