फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने घेरा थाना

मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sat, 06 Apr 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने घेरा थाना
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव में होली के दिन रंग डालने के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मौत से गुस्साए बस्ती के लोग शव लेकर थाने पहुंच गए। जहां थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। एक घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड और सरायज्ञान चंद्र गांव के लोगों में लड़कियों पर रंग डालने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों तरफ से 12 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल नयन संड दलित बस्ती निवासी सुनील कुमार (38) और रामकेश (42) की हालत गंभीर देख जिला अ की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहा सुनील की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। सूचना पर गांव से भी बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे जहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed