फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमरौका से मिलने घर में घुसे प्रेमी की हुई पिटाई

प्रेमरौका से मिलने घर में घुसे प्रेमी की हुई पिटाई

Thu, 07 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रेमरौका से मिलने घर में घुसे प्रेमी की हुई पिटाई
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने घर में घुसे प्रेमी को परिवार वालों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले आई। थाने में देर तक चली पंचायत में शादी पर सहमति बन गई जिससे दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात में अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके कमरे में घुस गया। कमरे में किसी के आने की आहट जब परिजनों को मिली तो वे बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिए। रात में शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ताला खुलवाकर प्रेमी प्रेमिका को बाहर निकालकर थाने ले आई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया। मछलीशहर कोतवाली में बुधवार को दोनों पक्षों में पंचायत चली, जहां प्रेमिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि रिश्ते में मौसेरा भाई लगने वाला युवक काफी दिनों से मेरी नाबालिग बेटी से मिलता जुलता है। उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और मंगलवार की रात उसके कमरे में घुसकर दुराचार किया। लड़की पक्ष के लोग दोनों की शादी कराने के लिये अड़े थे। वहीं लड़के के परिवार वालों का कहना है कि लड़की के परिजन काफी दिनों से शादी करने का दबाव बना रहे थे। मौसेरा भाई होने के कारण शादी के लिये मना कर दिया गया तो मुर्गा खाने की दावत देकर लड़के को जबरन बुलाया और शादी करने की साजिश रची गई है। कोतवाली पुलिस दो दिनों तक पशोपेश में फंसी रहीं। अंत में लड़की के बालिग होने पर पंचायत में शादी करने का लड़के के परिवार द्वारा आश्वासन देने के बाद विवाद गुरुवार को सुलझ गया। पुलिस ने बताया कि आपसी सहमति होने के बाद मामले में कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed