फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इंजन के पट्टे मे फंसकर महिला की मौत

इंजन के पट्टे मे फंसकर महिला की मौत

Fri, 01 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
इंजन के पट्टे मे फंसकर महिला की मौत

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव में शुक्रवार को गन्ना पेराई के दौरान डीजल इंजन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत हो गई।
बेसहूपुर गांव निवासी लालजी तिवारी की पुत्री धुर्वा देवी (42) कुछ दिन पहले मायके में आई थी। शुक्रवार को मशीन से गन्ना पेराई का काम चल रहा था। इसी दौरान वह डीजल इंजन के पास पहुंच गई। असावधानी के चलते उनकी साड़ी पट्टे में फंस गई। सिर में गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की ससुराल सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव में है। घटना की जानकारी होते ही उसके पति रामू दूबे व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही ससुराल वाले शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed