फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल

Wed, 09 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बक्शा/महराजगंज। जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर के पास मंगलवार की शाम करीब सात बजे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सत्यम यादव (22) पुत्र रमाकांत और सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहा गांव निवासी सुजीत यादव (23) पुत्र अनिल यादव एक ही बाइक पर सवार होकर बदलापुर की ओर जा रहे थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर में ढाबे के पास पहुंचे थे तभी पहले से खड़े ट्रक से टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा निवासी अशोक कुमार(20) पुत्र कमला प्रसाद अपनी बाइक से पड़ोस के वकीला (50) पत्नी हरिश्चन्द्र व उनके पुत्र अभिषेक(13) के साथ सुबह 10 बजे बदलापुर जा रहे थे । वह एबीएस स्कूल के सवंसा के पास पहुंचे थे तभी बगल से एक अज्ञात बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक चालक अशोक कुमार व उस पर सवार वकीला व अभिषेक सड़क के किनारे खाई में गिरकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed