{"_id":"5c2fad44bdec2256ed2b913b","slug":"61546628420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से वारकर मोबाइल व्यवसायी को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदलापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के सामने स्थित मोबाइल के दुकानदार को गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बदलापुर कस्बा निवासी अशोक तिवारी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के सामने मोबाइल फोन की दुकान है और उसके पिछले हिस्से में ही उनका आवास है। शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे अशोक तिवारी की दुकान पर दो लोग पहुंचे और मोबाइल में रिचार्ज कराने लगे। इसी दौरान विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया जिससे अशोक तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी संगीता को भी बदमाशों ने पीट दिया। स्थानीय लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। संगीता की तहरीर पर थाना बदलापुर पुलिस ने रवि शुक्ला, अर्पित शुक्ला के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।