फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   clash in marriage machhlishahar jaunpur

नशे में धुत दूल्हे ने की मारपीट, परिजनों को बनाया बंधक

Tue, 14 May 2019 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
clash in marriage machhlishahar jaunpur
सांकेतिक तस्वीर
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार में संत रविदास नगर जिले के थाना दुर्गागंज अंतर्गत हरदुआ गांव से आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट के बाद कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार करते हुए दूल्हा समेत उसके परिवार को बंधक बनाया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख केदारनाथ यादव की मध्यस्थता में दिन भर हुई पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में समझौता होने के बाद बारात सहित दूल्हा घर बिना शादी के वापस लौट गई।
विज्ञापन


संतरविदास नगर (भदोही) जिले के थाना दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गाव निवासी केसरी प्रसाद के यहां से खाखोपुर बाजार निवासी पूर्व प्रधान लालबहादुर के घर रविवार की रात बारात आई थी। सायं काल बारातियों ने द्वारचार की रस्म अदायगी की। फिर विवाह की तैयारी शुरू हो गई थी। दूल्हे पक्ष के लोग विवाह मंडप में पहुंच चुके थे। उधर जनवासे में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम शुरू हो गया था। इसी बीच आर्केस्ट्रा प्रोग्राम को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि नशे में धुत दूल्हा भी मारपीट में शामिल हो गया। जब यह जानकारी कन्या पक्ष को हुईं तो उन्होंने शादी करने से इनकार करते हुए दूल्हे समेत परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। रात भर मामला नहीं सुलझा। सोमवार को सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो हल्का दरोगा भी मौके पर पहुंचे। पंचायत में जहां कन्या पक्ष समारोह में खर्च सात लाख रुपये देने की मांग कर रहा था वहीं पर वर पक्ष शादी करने के बाद लड़की की विदाई करवाने की मांग कर रहा था। अंत में हुई पंचायत के बाद वरपक्ष ने कन्यापक्ष को शादी खर्च डेढ़ लाख रुपये देकर बिना शादी किए दूल्हे को लेकर वापस लौट गए। कोतवाल पर्व कुमार सिंह का कहना है कि किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नही दी गई है। घटना के विषय में जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed