{"_id":"5c78284dbdec2256646ac717","slug":"51551378509-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तनाव को देखते हुए ट्रेनों में चला तलाशी अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर तनाव को देखते हुए ट्रेनों में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में भी सुरक्षा के लिहाज से चौकसी बढ़ा दी गई है। गुरुवार को भंडारी रेलवे स्टेशन समेत सिटी, शाहगंज, जंघई रेलवे स्टेशनों पर भी सघन तलाशी अभियान चला। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से चलाए गए इस अभियान में स्टेशन के प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया में छानबीन की गई। इन स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में तलाशी ली गई। कई यात्रियों के बैग तक खंगाले गए। लोगों को सुझाव दिया गया कि वे अनजान वस्तुओं से दूर रहें और कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर फौरन इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल के टोल फ्री नंबर 182 पर या यूपी पुलिस के डायल 100 या रेलवे के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को दें।
भंडारी स्टेशन पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जेसी शर्मा, पंकज मिश्रा, सुग्रीम सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, सुजीत यादव की टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, ओवर ब्रिज, सभी प्लेटफार्मों और इधर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को भी संदिग्ध वस्तुओं से सावधान रहने को कहा गया। सिटी स्टेशन और इधर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी जांच पड़ताल की गई। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेल यात्रियों को अनजान वस्तुओं से दूर रहने की हिदायत दी गई। रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना फौरन रेलवे सुरक्षा बल, कंट्रोल रूम रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ, राजकीय रेलवे पुलिस अथवा रेलवे के किसी कर्मचारी को सूचित करें। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे आरक्षण घर, पार्सल घर, प्लेटफार्म परिसर एवं प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस, प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस को चेक किया गया। मौके पर कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, प्रवीण सिंह एवं क्विक रिएक्शन टीम से हेड कांस्टेबल सुखराम सिंह, कांस्टेबल ओंकार मौर्य आदि मौजूद रहे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जंघई रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया।