फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पाईप बिछाने को लेकर चटकीं लाठियां, आठ घायल

पाईप बिछाने को लेकर चटकीं लाठियां, आठ घायल

Mon, 20 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पाईप बिछाने को लेकर चटकीं लाठियां, आठ घायल
सिकरारा। क्षेत्र के रीठी गांव में रविवार को पानी ले जाने के लिए पाइप बिछाने के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में लाठियां चटकीं। इसमें चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर भेज दिया।
विज्ञापन

रीठी गांव के दिवाकर मिश्र के यहां रविवार को लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। लगभग 10 बजे सबेरे दरवाजे पर उड़ रही धूल गर्द से निजात पाने के लिए पड़ोसी धर्मराज मिश्र के द्वार से होकर पानी लेने के लिए पाइप बिछाते समय पड़ोसी से कहासुनी हो गई। गाली गलौज तथा धर पकड़ के बाद लाठी डंडा व राड से मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से दिलीप मिश्र उर्फ़ सतीश(38), सत्यम मिश्रा(22), अश्विनी मिश्रा(25), द्रोपदी मिश्रा(60), सावित्री मिश्रा(50), अखिलेश मिश्रा(42) घायल हो गए। सत्यम तथा सतीश के सिर व शरीर मे गम्भीर चोट लगी है। दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश (35), जड़ावती देवी(48) व आयुष मिश्र को चोट लगी है।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो के घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर भेजा। साथ ही दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर मार पीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed