{"_id":"5ce0597ebdec22076357a8d9","slug":"41558206846-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। पवारा थाना क्षेत्र के कुडरिया गांव के एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों का मानल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कुडरिया गांव निवासी रमेशचंद्र गुरुवार को दोपहर अपने नए मकान में ताला बंदकर अपने पुराने मकान पर चले गए थे। वह शाम को लौटकर घर आए तो देखा कि ताला टूटा था और घर मे रखा नकदी समेत जेवरात गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि घर में रखा सोने के दो हार, मांग टीका, नथिया, सोने की अंगूठी, पायल, दो करधनी, झुमका एवं सोने की चेन सहित अन्य आभूषण चोर उठा ले गए।