{"_id":"5ce05864bdec2207114bfd7f","slug":"41558206564-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माशूका के घर जाना आशिक को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के के ताहिरपुर गांव में बीती रात माशूका से मिलने के लिए पहुंचे आशिक को महंगा पड़ गया। आशिकी के चक्कर में उसे हवालात की हवा खानी पड़ी। गांव के बगल का युवक अपनी माशूका से मिलने उसके गांव आया करता था। वह शुक्रवार की रात अपने दो अन्य साथियों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। उसके घर से थोड़ी दूरी पर वह रासलीला के प्रयास में था तभी गांव के किसी व्यक्ति को इसकी सूचना मिल गयी। उसने आस पास के कुछ और लोगों के साथ उस स्थान की घेराबंदी की तो आहट पाकर उसके दो साथी भाग निकले। जबकि वह आशिक मौके पर पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसकी भरपूर दैहिक समीक्षा कर पुलिस को सौंप दिया। इस सम्बन्ध में बताया कि पहले भी इस युवक को बस्ती के आस पास मंडराते हुए देखा गया था। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।